Home उत्तर प्रदेश सनगांव क्षेत्र में बढ़ा पशुओं में बीमारी का प्रकोप,पशु चिकित्सालय में दिखी...

सनगांव क्षेत्र में बढ़ा पशुओं में बीमारी का प्रकोप,पशु चिकित्सालय में दिखी भीड़

FATEHPUR NEWS: जनपद के तेलियानी विकास खंड स्थित सनगांव क्षेत्र में पशुओं में विभिन्न बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। मौसमी बदलाव के कारण हरी घास से पशुओं के पेट में कीड़े हो रहे हैं। इससे पशु चारा और पानी लेना बंद कर रहे हैं। इस क्षेत्र में बुखार, मुंहपका और खुरपका जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। बृहस्पतिवार को पशु चिकित्सालय में कई ग्रामीण अपने बीमार पशुओं को लेकर पहुंचे। सनगांव निवासी इस्लाम अपनी बकरी को लेकर आए। उनकी बकरी के पेट में कीड़े थे। पहाड़ी निवासी राजकुमार के बकरे के मुंह में समस्या थी। कुलदीप और कुलसुम सहित अन्य ग्रामीण भी अपनी बकरियों का इलाज कराने पहुंचे। पशु चिकित्सालय के लैब असिस्टेंट इंदल राम ने सभी पशुओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पशुओं को आवश्यक उपचार और दवाएं दीं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि समय पर मिले इलाज से पशुओं की स्थिति में सुधार होगा। साथ ही बीमारियों के प्रसार पर भी रोक लगेगी।