SAHARANPUR NEWS: सुल्तानपुर चिलकाना कस्बे के मोहल्ला कोठीवाला में श्रीगुरु रविदास मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीगुरु रविदास अमृत कथा के अंतिम दिन कथा वाचक सागर आनन्द जी महाराज ने सधना कसाई को गौ हत्या करने से रोकने का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जब सधना कसाई गौ हत्या करने के लिए गौ लेकर जाता है तो उसे रास्ते मे गुरु रविदास जी मिलते है जो उसे धर्म का पाठ पढ़ाते है और उसे जीव हत्या नही करने को कहते है गुरु जी के वचनों को सुनकर सधना कसाई प्रभावित होता है और जीव हत्या से हमेशा के लिए तौबा कर लेता है। ओर गुरु रविदास की शरण में आ जाता है। कथा में आयोजन समिति द्वारा कथा वाचक सागर आनन्द को पटका, पगड़ी व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । आयोजन समिति द्वारा कथा मंडली में शामिल सोनू साउंड, सतीश, कुणाल, अनन्त को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सन्दीप मास्टर, ईसम सिंह,मांगेराम, अजय, विक्की, विशाल, सुमित, सचिन, राहुल, दीपक, बिट्टू, अशोक वालिया, रवि, मेनपाल, पुष्पा, शकुंतला, शीला, बबिता, सीमा, सुनीता, उषा, परमजीत आदि सैंकड़ो महिलाएं-पुरुष मौजूद रहे।







