ETAWA NEWS: बढ़पुरा पारपट्टी क्षेत्र के अति प्राचीन कुंडेश्वर महादेव धाम पर प्रतिवर्ष भाद्र माह की मौर छठ से एक पखवाड़े तक लगने बाले मेले का सोमवार को सदर विधायक सरिता भदौरिया द्वारा फीता काटकर उद्घाटन (शुभारंभ) किया गया तथा मंदिर स्थित महादेव प्रतिमा की पूजा-अर्चना की गयी। सदर विधायक भदौरिया ने कहा कि पारपट्टी क्षेत्र में स्थापित उक्त कुंडेश्वर महादेव धाम अति प्राचीन ऐतहासिक धरोहर है, यहाँ लगने बाला मेला पूर्वजों की परंपरा है जिसे संजोए रखना हम सभी का दायित्व है। इस प्राचीन धरोहर के सरंक्षण व विकास के लिए हम हमेशा प्रयासरत भी रहे हैं। ज्ञात हो कि सदर विधायक द्वारा इस कुंडेश्वर महादेव धाम को विगत तीन वर्ष पूर्व पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने के साथ यहां काफी विकास भी कराया गया है। पर्यटन विभाग के सौजन्य से विशाल पर्यटक भवन का निर्माण एवं विशाल परिसर का सौंदर्यीकरण भी उन्ही के प्रयास का फल है। यहां स्थित विशाल तालाब ( कुंड) को बृहद तरीके से सुंदरता प्रदान की गयी है। परंपरा के अनुसार आज मौर छठ के दिन नव विवाहित जोड़ों द्वारा तालाब में मौर -मौरी को विसर्जन करने के लिए भी सीढ़ियां बनाकर महिलाओं के लिए जो सुरक्षित व्यवस्था की गई है। शुभारम्भ अवसर पर कुंडेश्वर धाम कमेटी के सदस्य गण जिसमें अध्यक्ष अजय भदौरिया, गोल्डी जादौन, हरपाल सिंह भदौरिया सहित समस्त सदस्य व पदाधिकारी गणों द्वारा सदर विधायक का बुके व फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता विकास भदौरिया, अशोक चौहान, सागर दुबे, राजेश प्रजापति,सचिन यादव,कल्लू भदौरिया, गोल्डी जादौन, चंदन पोरवाल, राहुल राजपूत, विनीत पांडेय आदि मौजूद रहे।







