Home उत्तर प्रदेश सतर्कता विभाग के प्रमुख उपेन्द्र कुमार को दी गई विदाई

सतर्कता विभाग के प्रमुख उपेन्द्र कुमार को दी गई विदाई

JHANSI NEWS: पटेल सेवा संस्थान भेल झांसी ने सरदार वल्लभभाई पटेल पुस्तकालय पर 3 अगस्त रविवार को भेल झांसी के अपर महाप्रबंधक सतर्कता विभाग प्रमुख पटेल उपेंद्र कुमार सिंह का भेल झांसी से भेल भोपाल स्थानांतरण होने पर उनको भावभीनी विदाई दी। पटेल सेवा संस्थान के वरिष्ठ सदस्यों पदाधिकारी ने  सिंह साहब का मंगल तिलक करते हुए माल्यार्पण  कर स्वागत किया एवं शाल ओढ़ाकर  उनको सम्मानित करते हुए सरदार पटेल जी की प्रतिमा भेंट की। संस्थान के अध्यक्ष ने उपस्थित समूह को बताया की उपेंद्र कुमार सिंह ने संस्थान को जो मार्गदर्शन प्रदान किया एवं जो उनके समाज सेवा के भाव हम सबके लिए प्रेरणादायक है उनके बताएं मार्ग पर हम लोग चलकर अच्छी तरह से समाज सेवा के कार्यों को पूर्ण करेंगे संस्थान ने उनको उज्जवल भविष्य एवं परिवार से स्वस्थ प्रसन्न रहने की कामना करते हुए विदाई की। इस मौके पर संस्थान के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर के एन सचान द्वारा लिखित अंर्तवेदना पुस्तक का विमोचन भी उपेंद्र सिंह ने किया संस्थान की ओर से लेखक श्री सचान को बधाइयां दी । कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ संस्थापक सदस्य डॉ के एन सचान, गुलजारीलाल निरंजन, रामसिंह, राजकिशोर कटियार, वीरेंद्र कुमार ,लाल साहब पटेल, राज किशोर पटेल , सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह,मुलायम सिंह चौधरी , संतान सरण, श्रवण कुमार पटेल, ,  वरिष्ठ ओ पी निरंजन, अवध बिहारी सिंह, दिनेश सिंह पटेल ,योगेन्द्र निरंजन, रोहित पटेल ,कमलजीत सचान, संतोष सिंह निरंजन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के अध्यक्ष पटेल कुं. वीरेंद्र निरंजन ने किया एवं आभार महामंत्री पटेल राजेश सचान ने व्यक्त किया।