Home उत्तर प्रदेश सड़क सुरक्षा नियमों का पालन बेहद जरूरी है क्योंकि जीवनअनमोल है- वरिष्ट...

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन बेहद जरूरी है क्योंकि जीवनअनमोल है- वरिष्ट पत्रकार कुल भूषण शुक्ल

215
0
स्वयंसेवी संस्था जय घुसमेश्वर लोक सेवा संस्थान प्रतापगढ़ द्वारा सड़क सुरक्षा हेतु लोगों को किया गया जागरूक
प्रातःकाल एक्सप्रेस                                                                                      प्रयागराज।प्रयागराज जिले के सीमावर्ती जिला प्रतापगढ़ के जय घुसमेश्वर लोक सेवा संस्थान द्वारा लखनऊ -वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-31 पर  सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया गया। जय घुसमेश्वर लोक सेवा संस्थान के प्रबंधक कुल भूषण शुक्ल ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए कहाकि आज के दौर में हर एक व्यक्ति को अपने मंजिल तक पहुॅचने की जल्दी होती है, वह भूल जाता है कि सड़क पर चलते समय सरकार द्वारा बनाये गये नियमों का पालन करना कितना आवश्यक है चाहे वह सड़क पर वाहन का प्रयोग कर रहा हो या वह व्यक्ति पैदल चल रहा हो उसे ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। लेकिन असल जिंदगी में ऐसा होता नहीं है और वह सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर जाता है जिसके चलते सड़क हादसों का शिकार हो जाता है, जिसकी भरपाई उन्हें सड़क हादसों, छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं, यहाॅ तक कि अपनी मृत्यु के द्वारा करनी पड़ती है।मानव जीवन के साथ-साथ प्रत्येक जीव का जीवन अमूल्य है इसकी रक्षा -सुरक्षा करें।जागरूकता कार्यक्रम में विषेश रूप से आमंत्रित निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं समाजसेवी आचार्य राजेश पाण्डेय ने सड़क सुरक्षा नियमों पर विस्तार से चर्चा की।उन्होने कहा कि सड़क पर चलते समय मोबाइल पर बात न करें, सड़क पर दिये गये संकेतों का पालन करें, चौराहों पर रेड सिग्लन का ध्यान रखें, वाहन चलाते समय नशे का सेवन बिल्कुल न करें। सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है खासतौर पर नये आयु वर्ग के लोगों में अधिक जागरूकता लाने के लिए इसे शिक्षा, सामाजिक जागरूकता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में जोड़ा गया है, सभी को यातायात नियमों की अच्छे से जानकारी होनी चाहिए। सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ राहुल त्रिपाठी ने सड़क सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहाकि वाहन को तेज गति से न चलाएं तथा यातायात संकेतों का पालन करते हुए मोड़ पर हार्न अवश्य बजाएं तथा रात्रि में डिपर का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि कोहरा होने पर फाग लाइट का प्रयोग ज़रूरी है। अशासकीय प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश महामंत्री त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी प्रधानाचार्य ने छात्रों की जागरूकता पर देते हुए कहा कि दो पहिया वाहनों के चालक हेलमेट अवश्य पहनें और बायीं ओर से ओवरटेक कदापि न करें  । उन्होंने कहा शराब पीकर व नशा करके वाहन न चलाएं,फुटबोर्ड पर लटक कर यात्रा न करें तथा वाहन प्रदूषण की नियमित जांच करवाएं। सेवा निवृत्त दरोगा रामशंकर यादव ने कहा कि आजकल सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं देखने को मिलती हैं जिसका मुख्य कारण सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करना है, इसलिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लोगों के जीवन को बचा सकते हैं। मैं जय घुसमेश्वर यूयू लोक सेवा संस्थान के ऐसे कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए हैं,ह्रदय से प्रशंसा करता हूं। उक्त अवसर पर संस्थान की ओर से वी एस पाठक,अजय कुमार, सतीश मिश्र, अमित मोदनवाल, हरीश पाण्डेय,सेमल, मनीषा, पंकज यादव परदेशिया,रईश अहमद खां पूर्व सैनिक सहित बहुतायत संख्या में लोग मौजूद रहे।