FATEHPUR NEWS: राधानगर थाना क्षेत्र के जखनी गांव के समीप वाहन का इंतजार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के बकंधा गांव निवासी छेद्दु का 28 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार किसी काम से राधानगर थाना क्षेत्र के जखनी गांव गया था। वहां से वापस घर लौटने के लिए वह सड़क किनारे खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रदीप कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने सरकारी एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।







