Home उत्तर प्रदेश सचल ग्राम न्यायालय में आए 25 मामलों में 21 वादों का किया...

सचल ग्राम न्यायालय में आए 25 मामलों में 21 वादों का किया गया निस्तारण

48
0

कोरांव प्रयागराज। शुक्रवार को बैदवार कला ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर सचल ग्राम न्यायालय का आयोजन किया गया। जहां अधिवक्ता वादकारी एवं ग्राम प्रधान समेत ग्राम पंचायत सचिव व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। सचल ग्राम न्यायालय का आयोजन ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी अभयदीप विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जहां कुल 25 मुकदमे देखे गए। जिनमें 21 वादों का निस्तारण किया गया। जिन वादों का निस्तारण किया गया उनमें घरेलू हिंसा, दुर्घटना, धारा 323, 504 से संबंधित मामले शामिल रहे। जिन्हें सुलह समझौते के आधार पर ग्राम न्यायालय कोरांव के न्यायाधीश अभयदीप विश्वकर्मा ने निस्तारित कराया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवराज सिंह, ग्राम पंचायत सचिव राजेश पटेल, समेत कई अधिवक्ता व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।