Home उत्तर प्रदेश सघन विद्युत चेकिंग अभियान बिजली चोरी में 14 पर एफआईआर

सघन विद्युत चेकिंग अभियान बिजली चोरी में 14 पर एफआईआर

91 बड़े बकाएदारों की बत्ती गुल, 20.10 लाख रुपए की हुई वसूली

BHADOHI NEWS: विद्युत विभाग ने बकाया बिलों की वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 14 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। विभाग ने 91 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए। अभियान में कुल 20.10 लाख रुपए की वसूली की गई। विभाग की इस कार्रवाई से गांव से लेकर नगर तक में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान एसडीओ एसके पाल और कार्पेट सिटी के जेई प्रमोद चैहान की टीम ने महबूबपुर, कार्पेट सिटी, जाहिदपुर और कुकरौठी में चेकिंग की। यहां 6 बिजली चोरों पर एफआईआर दर्ज की गई। 13 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। 3.75 लाख रुपए की वसूली हुई। इंदिरा मिल फीडर के जेई ध्यानचंद वर्मा की टीम ने इंदिरा मिल, अहमदगंज गजिया और रजपुरा में कार्रवाई की। दो बिजली चोरों पर एफआईआर दर्ज की गई। 33 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। 3.65 लाख रुपए वसूले गए। टाउन फीडर के जेई मनोज कुमार की टीम ने डुडवा धरमपुरी, मोड़ बाजार और स्टेशन रोड पर चेकिंग की। दो लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया। 13 बकाएदारों के कनेक्शन काटे। 6.25 लाख रुपए की वसूली की गई। नई बाजार फीडर के जेई कमलेश मौर्य की टीम ने नई बाजार, प्रगासपुर और मर्यादपट्टी में अभियान चलाया। तीन बिजली चोरों पर कार्रवाई की गई। 25 बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। 5.10 लाख रुपए वसूले गए। मुसी फीडर के जेई कुंवर ज्योति प्रकाश की टीम ने देवनाथपुर, असनाव और खेमईपुर में कार्रवाई की। एक व्यक्ति को बिजली चोरी करते पकड़ा। उस पर एफआईआर दर्ज की गई। 7 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। 1.35 लाख रुपए की वसूली की गई।