सीमावर्ती गांवों के किसानो को मिलेगा गेहूं बिक्री का समुचित लाभ:अजय सोनी
KAUSHAMBI NEWS: समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने गुरुवार को सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती गांवों के किसानो के हित में जगन्नाथपुर गांव के पास गेहूं क्रय केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर अजय सोनी ने किसानो से गेहूं क्रय केंद्र पर ही गेहूं बिक्री करने की गुजारिश की ताकि किसानो को उनकी फसल का सही दाम समय पर मिल सके और अनाज व्यापारियों के द्वारा आर्थिक परेशान न हों। गौरतलब है कि सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती गांवों के हजारों किसानो के हित में गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने को लेकर समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में अजय सोनी की अगुवाई में जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित विपणन विभाग में और अपर जिलाधिकारी कार्यालय में कई बार ज्ञापन देकर मांग उठाई गई थी। जिसके परिणामस्वरूप ग्राम जगन्नाथपुर में जिला प्रशासन ने गेहूं क्रय केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। बुधवार को गेहूं क्रय केंद्र के चालू कराए जाने को लेकर केंद्र प्रभारी हारून अहमद और तमाम किसानो के साथ अजय सोनी मौके पर जाकर फीता काटकर गेहूं क्रय केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि किसानो के हित में यह केंद्र चालू कराया गया है। इस केंद्र के चालू होने से जिले के सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती गांवों के हजारों किसानो को गेहूं बिक्री में समुचित लाभ होगा। गेहूं क्रय केंद्र के चालू कराए जाने की क्षेत्रीय गांव के किसानो को जैसे ही जानकारी हुई, किसानों ने खुशी जताई और किसानो के हित में अजय सोनी द्वारा किए गए जमीनी संघर्ष पर उनकी सराहना की। इस अवसर पर महंत लाल दिवाकर, राम प्रसाद मौर्य, कृष्ण कुमार सेन, मो इलियास, जमील अहमद, नसीर अहमद आदि मौजूद रहे।







