प्रतापगढ़। नगर पंचायत लालगंज स्थित बीएसएनएल कार्यालय के समीप चल रही संगीतमयी श्रीमदभागवत कथा में श्रद्धालु राधाकृष्ण की भक्ति में गोते लगा रहे हैं। कथाव्यास आचार्य देवमूर्ति जी ने कथा प्रसंग में बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने शरद पूर्णिमा की रात्रि यमुना के तट पर गोपिकाओं के साथ महारास लीला किया। उन्होनें बताया कि यह महारास लीला निश्छल प्रेम का प्रमाण है। जिसमें जितनी गोपिकाएं उतने कृष्ण ने महारास किया था। आचार्य देवमूर्ति जी ने कहा कि इस संसार में भगवद कृपा के बिना कुछ भी सम्भव नही है। इसलिए मनुष्य को अच्छे कर्म करने चाहिए। मुख्य आयोजक सदाशिव पाण्डेय ने श्रद्धालुओं का स्वागत व सह संयोजक गायत्री पाण्डेय ने आभार जताया। इस मौके पर नगर पंचायत प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आचार्य राजेश मिश्र, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, कौशल कुमार पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, अरविन्द पाण्डेय, नारेन्द्र नारायण तिवारी, अंजनी अमोघ, मक्खन गुप्ता, मुन्ना शुक्ल, सोनू शुक्ल आदि मौजूद रहे।






