PRATAPGARH NEWS: नोडल संकुल शिक्षक विश्वदीप सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद प्रतापगढ़ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह जी के निर्देशानुसार लक्ष्मणपुर ब्लॉक के रेंड़ी न्याय पंचायत में स्थित संविलित विद्यालय रेंड़ी में आज दिनाँक 25/03/2026 को ‘नवारम्भ उत्सव बालवाटिका’ का सकुशल आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सुरेश कुमार सरोज,विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री बृजेश कुमार शुक्ल एवं अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रमेश कुमार शर्मा जी की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का सफल संचालन विजय कुमार विश्वकर्मा एवं अध्यक्षता अजय कुमार पटेल ने किया।कार्यक्रम में राम मिलन(प्रभारी प्रधानाध्यापक),अंकिता सेन,विश्वदीप सिंह(नोडल संकुल),आकांक्षा सिंह,अमिता सिंह,शिक्षकों सहित शेष स्टाफ गुलाबपति,सुमन,राजकुमारी,संजना,दयाराम आदि लोगों की सहभागिता रही।








