JHANSI NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी “आरक्षण दिवस” पर 26 जुलाई 2025 को “संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया । जिसमें जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं संसदीय दल के उप नेता एवं जौनपुर लोकसभा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह जानकारी जन अधिकार पार्टी के बुंदेलखंड प्रभारी एवं पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लिमिटेड कालीचरन कुशवाहा ने दीं। बुंदेलखंड प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में बस स्टैंड के पास कुंज वाटिका में एकत्रित होकर जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं जौनपुर लोकसभा से सांसद बाबू सिंह कुशवाहा का स्वागत करेंगे। जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील कि की कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ता आए और अपने नेता के विचार सुनें।







