Home उत्तर प्रदेश संपूर्ण समाधान दिवस पर 236 शिकायतो मे 10 का मौके पर हुआ...

संपूर्ण समाधान दिवस पर 236 शिकायतो मे 10 का मौके पर हुआ निस्तारण

PRAYAGRAJ NEWS: तहसील कोराव में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 236 शिकायतें आई जिसमें दस शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया । बता दे कि शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 115, पुलिस से संबंधित 45, विकास से 35, शिक्षा विभाग की 2, स्वास्थ्य विभाग की 2, समाज कल्याण से संबंधित 2, अन्य विभाग की 35 कुल 236 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें मौके पर ही 10 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया शेष आईं शिकायतों को लेकर उपजिलाधिकारी सक्रिय दिखे  इस दौरान उनके साथ साढ़े बारह बजे पहुंची एडीएम फाइनेंस विनीता सिंह, तहसीलदार विनय बरनवाल, नायब तहसीलदार डईया राममूर्ति, नायब तहसीलदार बड़ोखर रणविजय सिंह, खंड विकास अधिकारी मनोज सिंह, सीएचसी अधीक्षक केवी सिंह, थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी रिजवान अहमद, एसडीओ विद्युत चंद्रशेखर रावण के साथ अन्य अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।