PRAYAGRAJ NEWS: बारा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में जनसुनवाई के दौरान कुल 180 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन मौके पर एक भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। शिकायतों में राजस्व, पुलिस, विद्युत, खाद्य एवं रसद, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, खनन, जल निगम, नगर विकास और बैंक बारा तहसील के अंतर्गत कई ग्राम सभा के तालाबों की नीलामी कई वर्षों से नहीं हुई है जिससे राजस्व का काफी नुकसान हो रहा है मत्स्य पालक को मत्स्य पालन के लिए तालाबों की स्वीकृति नहीं मिल मिल पा रही है तथा उन तालाबों पर या तो अवैध रूप से कब्जा है या तो अवैध पालन या तो खाली पड़ा हुआ है जैसे कई विभागों से संबंधित मामले शामिल थे।
समाधान दिवस में पहुँचे फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के सामने गुहार लगाते रहे, लेकिन अधिकतर मामलों में केवल दिशा-निर्देश देकर मामलों को टाल दिया गया। शिकायतों का त्वरित निस्तारण न होने से लोगों में नाराजगी देखी गई। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बारा प्रेरणा गौतम, नायब तहसीलदार विजय कुमार, विधायक प्रतिनिधि श्यामू निषाद सहित राजस्व विभाग और अन्य संबंधित विभागों के कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया, लेकिन समाधान दिवस का मूल उद्देश्य, मौके पर समस्या का समाधान, अधूरा ही रह गया।







