Home उत्तर प्रदेश संदिग्ध परिस्थिति में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पड़ताल में जुटी पुलिस

संदिग्ध परिस्थिति में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पड़ताल में जुटी पुलिस

MIRZAPUR/HALIYA NEWS: स्थानीय थाना क्षेत्र के मतवार चौकी अंतर्गत परसिया गांव के हरदी  मुहल्ले में सोमवार की रात एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली,सुबह इसकी जानकारी होने पर घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजते हुए जांच पडता में जुट गई है। थाना क्षेत्र के मतवार चौकी अंतर्गत परसिया के हरदी मजरा निवासी रमेश हरिजन की 30 वर्षीय पत्नी रमिता देवी मूल रूप से हलिया थाना क्षेत्र के अहूगी कला गांव के टिकूरी बस्ती की रहने वाली थीं। खेती-बारी करने के लिए स्वसुर हीरामनि व सास अवधराजी व दो बच्चों के साथ पाही परसिया गांव के हरदी मजरे में घर बनाकर थी। सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में रमिता देवी खाना खाने के बाद अपने कमरे में किवाड़ बंद कर  घर के बड़ेर में सुबह नायलॉन की रस्सी से फंदा पर लटकता देख मौके पर पहुचे प्रधान ने पति ने  मतवार चौकी इंचार्ज कन्हैया राय को सूचना दी मौके पर पहुची पुलिस फांसी के फंदे से नीचे उतरवाते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पडताल में जुट गए है । मृतिका का के पति रमेश व देवर उमेश दिल्ली प्राइवेट काम पर वर्षों से गये है। मृतिका का माइका लालगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी शिवशंकर की पुत्री है। आत्महत्या से पहले उसने अपनी पैरों में पहनी हुई पायल को अपने दोनों छोटे बच्चों के हाथों में पहना दी थी। इस मार्मिक दृश्य को देख परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए । मृतका के दो लड़के है मौत की जानकारी होते ही परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घर के बड़ेर में नायलान की रस्सी से फांसी लगा कर महिला ने आत्म हत्या कर ली है शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्यवाही की गयी है। माइके वालो को भी सुचित कर दिया गया।