पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए, घटना के हर पहलू की पुलिस कर रही है जांच
BHADOHI NEWS: थाना सुरियावां के अंतर्गत वार्ड नं.एक अंबेडकर नगर में शुक्रवार को एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के संबंध में जांच पड़ताल में जुटी रही। मृतका उषा देवी की शादी अप्रैल 2025 में कुलदीप गौतम नामक युवक से हुई थी। मृतका के ससुरालियों की मानें तो उषा खाना बना रही थी। इसी दौरान उनके दुपट्टे में आग लग गई। जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए भदोही के जीवन दीप हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान विवाहिता ने दमतोड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुटी रही। थाना प्रभारी मनीष त्रिवेदी ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। उसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।







