घूरपुर (प्रयागराज)। प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के चक गौरी शंकर नीबी गांव स्थित शारदा प्रयाग पब्लिक स्कूल के कार्यालय में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। युवक कुर्सी पर बैठा था और उसकी कनपटी पर गोली लगी थी। स्कूल कर्मियों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
मृतक की पहचान लालापुर गोबरा निवासी 20 वर्षीय साहिल शुक्ला पुत्र रेवती रमण शुक्ला के रूप में हुई है। साहिल आईटीआई का छात्र था। पिछले एक साल से घूरपुर के चकगौरी शंकर नीबी गांव में अपने जीजा अनिल तिवारी के घर रह रहा था।
वह नैनी के कॉटन मिल स्थित अपेक्स में आईटीआई काकोर्स कर रहा था और अपने फूफा के शारदा प्रयाग पब्लिक स्कूल की देखभाल भी करता था। अक्सर वह रात में स्कूल परिसर में ही रुकता था। गुरुवार रात में ही उसने 315 बोरके तमंचे को कुर्सी पर बैठकर अपने माथे से सटाकर गोली चला दी। इसके बाद वह खून से लथपथ कुर्सी पर पड़ा था।स्कूल कर्मचारियों ने दी जानकारी स्कूल में काम करने वाली दाई जब पहुंची तो उसने देखा कि कुर्सी पर साहिल खून से लथपथ पड़ा था। उसके हाथ में एक तमंचा भी था। दाई स्कूल मलिक के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। इसके बाद संचालक अनिल तिवारी पहुंचे और पुलिस को सूचना कर दी।
आनन फानन मे पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर अब्दुस सलाम खान पुलिस उपायुक्त एवं थाना प्रभारी प्रभारी दिनेश सिंह घटना स्थल पर मय फोर्स पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय भेजा। लालापुर गोबरा निवासी साहिल शुक्ला 20 वर्ष पुत्र रेवती रमण शुक्ला विगत वर्ष से घूरपुर थाना क्षेत्र के चक गौरी शंकर नीबी गांव निवासी अपने जीजा अनिल तिवारी के घर रहता था। और नैनी के काटन मील स्थित अपेक्स में आई टी आई का कोर्स करता था ।हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक अपने माता पिता का इकलौता चिराग था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। एसओ दिनेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रहा है । युवक के शव के हाथ में 315बोर का तमंचा मिला है अभी परिजनों ने शिकायती पत्र नहीं दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।







