MIRZAPUR NEWS: सन्तनगर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में शनिवार को पुलिस ने चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की पहचान बऊ उर्फ शंकर (65 वर्ष) भोला चौहान (45 वर्ष) रजवन्ती (55 वर्ष) लीलावती (42 वर्ष) की समसदिया गांव के निवासी रूप में हुई हैं। इन अभियुक्तों को ग्राम तुलसीपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक दिनेश कुमार श्रीवास्तव, आरक्षी कमलेश कुमार और महिला आरक्षी नीलम कुमारी शामिल थे।
पुलिस ने दी मामले की जानकारी
पुलिस ने बताया कि ये चारों अभियुक्त दुर्गेश कुमार यादव के माता-पिता पर हमला करने के मामले में शामिल थे। हमले में कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर इन अभियुक्तों को जेल भेज दिया। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी भी बरामद की है। मीरजापुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।







