PRATAPGARH NEWS: गुरुवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी आईएएस, मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ दिव्या मिश्रा आईएएस व जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ श्री ओमकार राणा के आदेशानुसार प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह व अभिषेक चौधरी के संयोजन में जनपद प्रतापगढ़ के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों विद्यार्थियों और अभिभावकों के मध्य परिचर्चा करके जागरूक किया गया. राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन व अनिल कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, विनोद कुमार , विजय कुमार गुप्ता, अनुज कुमार के संयोजन में सभी शिक्षकों , विद्यार्थियों और अभिभावकों के मध्य परिचर्चा करके जागरूक किया गया तथा स्वच्छता की आवश्यकता और उपयोगिता के बारे में बताया गया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह ने अपने उद्बोधन में संचारी रोगों से बचाव और नियंत्रण के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला.उन्होंने कहा कि रोगों से बचाव और नियंत्रण से हम रोग मुक्त रहेंगे और विकास को गति मिलेगी.वरिष्ठ शिक्षक अनिल कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ला संतोष कुमार शुक्ला, विनोद कुमार, विजय कुमार गुप्ता आदि ने संचारी रोगों से बचाव और नियंत्रण के बारे में अपने विचार व्यक्त किए.इसी प्रकार जनपद प्रतापगढ़ के विभिन्न संस्थाओं में सभी विद्यार्थियों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के महत्व और स्वच्छता के बारे में सभी स्टाफ, विद्यार्थियों और अभिभावकों को विस्तार से प्रदर्शन करके समझाया गया।
Home उत्तर प्रदेश संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में परिचर्चा...







