Home उत्तर प्रदेश संगठनात्मक अभियान में पदाधिकारी व कार्यकर्ता निभाएं सक्रिय भूमिका: अन्नू श्रीवास्तव

संगठनात्मक अभियान में पदाधिकारी व कार्यकर्ता निभाएं सक्रिय भूमिका: अन्नू श्रीवास्तव

FATEHPUR NEWS:  भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 एवं 26 फरवरी (बुधवार व गुरुवार) को आयोजित एस.आई.आर. विशेष अभियान को लेकर मंगलवार को जिला कार्यालय में बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने की, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा व दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 10 फॉर्म-6 भरवाकर नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही ए एस डी डी (ASDD) सूची में शामिल मतदाताओं में से पात्र व्यक्तियों का फॉर्म-6 अथवा फॉर्म-8 भरवाकर उन्हें पुनः अथवा संशोधित रूप में मतदाता सूची में शामिल कराने का विशेष प्रयास किया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बीएलए-1 एवं मंडल अध्यक्षों से अभियान की सफलता हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अन्नू श्रीवास्तव ने ये भी कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है और बूथ स्तर तक सक्रियता ही चुनावी सफलता की आधारशिला है। वहीं जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने जानकारी दी कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी फतेहपुर के मंडल प्रशिक्षण वक्ताओं की कार्यशाला 28 फरवरी 2026 को उद्यमिता पीठ, चित्रकूट में आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में जिले के वक्ताओं के साथ-साथ कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जिलों के वक्ता प्रतिभाग करेंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, जिला मंत्री कुलदीप भदौरिया, मनोज मिश्रा ‘मनु’, ओम मिश्रा, बलराम लोधी, रवि श्रीवास्तव सहित सूचना टोली के सदस्य उपस्थित रहे।