Home इटावा संकुल स्तरीय वॉलीबॉल ट्रायल प्रतियोगिता इंगुरी में संपन्न

संकुल स्तरीय वॉलीबॉल ट्रायल प्रतियोगिता इंगुरी में संपन्न

ETAWA NEWS: शुक्रवार को संकुल स्तरीय वॉलीबॉल ट्रायल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय इंगुरी में संपन्न हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में उच्च प्राथमिक विद्यालय इंगुरी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय मनियामऊ उपविजेता घोषित हुआ। खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और टीम भावना का परिचय देते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जनपद इटावा के अध्यक्ष संजय द्विवेदी (प्रधानाध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय इंगुरी) ने की। प्रतियोगिता का शुभारंभ संकुल प्रभारी अमित त्रिपाठी द्वारा किया गया। संपूर्ण आयोजन का संचालन प्रधानाचार्य उमेश चंद्र माथुर, वरिष्ठ शिक्षक एवं डॉ. अमित कुमार पांडे ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया। प्रतियोगिता के दौरान शारीरिक शिक्षा अनुदेशक मनोज कुमार एवं नीरज सिंह चौहान की भूमिका विशेष रही। इसके साथ ही आगंतुक विद्यालयों के शिक्षकगण भी उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे। कार्यक्रम में यूपीएस धौरखा के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। वहीं शिक्षिका सना अनीश के योगदान को भी सभी ने सराहा। खेल भावना और अनुशासन से परिपूर्ण इस प्रतियोगिता ने न केवल बच्चों में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाया बल्कि विद्यालय स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने का भी कार्य किया।