खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हरिमोहन राजपूत
ETAWA NEWS: बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में संकुल धनुआ के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की कबड्डी की प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय धनुआ के मैदान में आयोजित की गई।जिसमे न्याय पंचायत धनुआ के सभी विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता का उद्घाटन संकुल के वरिष्ठ शिक्षक तेज पाल यादव ने टॉस उछाल कर सभी खिलाड़ियों को विजय श्री का आशीर्वाद देकर किया।जूनियर बालक वर्ग में पहला सेमी फाइनल मीरखपुर पुठिया और यूपीएस शाहजहांपुर के बीच हुआ जिसमे मीरखपुर पुठिया जीता,दूसरा सेमीफाइनल यूपीएस फुलरई और धनुआ में हुआ जिसमे धनुआ जीता ,फाइनल में मीरखपुर पुठिया विजेता और यूपीएस धनुआ उप विजेता रहा।बालिका वर्ग में यूपीएस फुलरई विजेता और कंपोजिट स्कूल धनुआ उपविजेता रहा। प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की कबड्डी में पीएस भगवानपुरा विजेता और पीएस ककरई और ईश्वरपुरा की टीम उप विजेता रही,प्राथमिक बालक बर्ग में पीएस भगवानपुरा विजेता तथा खेड़ा बुजुर्ग और आलई की टीम उप विजेता रही। निर्णायक की भूमिका शिक्षक संकुल बलबीर सिंह ने निभाई।कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षक सारदेव यादव ,राजीव यादव,रामवीर सिंह, यादव,सुधीर शाक्य,एवम शुभा चौहान ने सहयोग किया। अंत में नोडल संकुल शिक्षक हरिमोहन राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता का समापन किया।







