Home उत्तर प्रदेश श्री सद्गुरू सेवा संघ निःशुल्क नेत्र शिविर आम जनमानस के लिए लाभकारी...

श्री सद्गुरू सेवा संघ निःशुल्क नेत्र शिविर आम जनमानस के लिए लाभकारी –डॉ एस के पाण्डेय

233
0

खीरी स्थित द्वारिका हॉस्पिटल में लगाए गए नेत्र चिकित्सा शिविर में भारी संख्या में नेत्र रोगी रहे मौजूद
खीरी क्षेत्र से लगभग 60 नेत्र रोगी नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के लिए निःशुल्क बस से किए प्रस्थान

यमुनापार,प्रयागराज।श्री सद्गुरू सेवा संघ द्वारा संचालित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन खीरी बाज़ार स्थित द्वारिका हॉस्पिटल में हुआ। जिसमें क्षेत्रीय आम जनमानस भारी संख्या में पहुंचकर नेत्र परीक्षण कराए। जिनको मोतियाबिंद की शिकायत रही उनको संस्थान द्वारा निःशुल्क चिकित्सा हेतु संस्थान की निःशुल्क बस द्वारा नेत्र की सुप्रसिद्ध अस्पताल चित्रकूट को ले जाया गया। जहां पर उनका इलाज किया जायेगा और जिनको लेंस की जरुरत होगी उन्हें निःशुल्क लेंस लगाया जाएगा। मरीजों को अस्पताल जाने से लेकर घर आने तक में कोई भी सुविधा शुल्क नही लिया जाता और मरीज स्वस्थ्य हालात में एक हफ्ते के दरमियान अपने घर को आ जाते हैं। श्री सद्गुरू सेवा संघ के डॉ श्री कांत पाण्डेय ने बताया कि, हमारा संस्थान श्री सद्गुरू सेवा संघ के नाम से चल रहा है। संस्थान के तहत गरीब, मजबूर , दुखियों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक रविवार को प्रयागराज जिले के तमाम क्षेत्रों में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित की जाती है और परीक्षण कराने आ रहे जरुरतमंदो को उनके आखों के पर्दे के क्षमता अनुसार उनके आंखों का आपरेशन किया जाता है और निःशुल्क लेंस लगाया जाता है। हांलांकि जो लोग अच्छे किस्म का लेंस लगवाने व अत्याधिक सुविधाओं का दक्ष रखते हैं उन्हें 45 सौ रुपए में ऑपरेशन करके अच्छे किस्म का लेंस लगाया जाता है। कुछ लोग चीर फाड़ के डर से दूरबीन विधि द्वारा आंख का ऑपरेशन कराना चाहते हैं उनका 11 हजार रूपए में सफल ऑपरेशन किया जाता है। खीरी स्थित द्वारिका हॉस्पिटल के निदेशक डॉ हरिकेष केशरी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि हमारे यहां सभी सुविधाओं के साथ हर प्रकार का इलाज किया जाता है। गंभीर मामलों में जरुरत के अनुसार बड़े डॉक्टरों को प्रयागराज से बुलाया जाता है और उनसे इलाज कराया जाता है। हमारे यहां प्रत्येक सोमवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। क्षेत्रीय लोग आएं और योजनाओं का लाभ लें।