Home आस्था श्री रामलीला महोत्सव स्थल पर वैदिक मंत्रोंउच्चारण के साथ भूमि पूजन का...

श्री रामलीला महोत्सव स्थल पर वैदिक मंत्रोंउच्चारण के साथ भूमि पूजन का अनुष्ठान सम्पन्न

ETAWA/BHARTHNA NEWS: कस्बा के जवाहररोड मिडिल स्कूल में सोमवार को 19 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक होने वाले 127वां श्रीराम लीला महोत्सव की भूमि पूजन के साथ तैयारी शुरू हो गई. श्री रामलीला कमेटी रजि०भरथना के तत्वाधान में पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, सत्य प्रकाश यादव, विनोद यादव ने समिति के पदाधिकारियों के साथ आचार्य पं. द्वारा मंत्रोउच्चारण के साथ विधिवत भूमि पूजन किया कमेटी की पदाधिकारीयौ ने बताया  श्री रामलीला मंच महोत्सव 19 सितंबर शुरू होकर 5 अक्टूबर तक चलेगा भूमि पूजन के दौरान अध्यक्ष रोहित यादव, कोषाध्यक्ष निलेश त्रिपाठी, महामंत्री विनोद गोस्वामी, उपाध्यक्ष गणेश कौशल, गिरीश शुक्ला, कमलेश यादव, रामौतार गुप्ता, विजय सविता, रामकृष्ण, सत्यपाल जादौन, श्रीकुमार लल्ला, रजत कठेरिया, सुनील बाजपेई, राजकुमार, मंगल, रामकिशन, नंदू, उमेश तिवारी, शिवशंकर, जनवेद आदि लोग मौजूद रहे।