Home आस्था श्री मिथिला कुंज के सद्गुरु देव हुए बैकुंठवासी, जल समाधि बुधवार को

श्री मिथिला कुंज के सद्गुरु देव हुए बैकुंठवासी, जल समाधि बुधवार को

PRAYAGRAJ NEWS: अयोध्या श्री मिथिला कुंज के श्री श्री 1008 श्री स्वामी रामविहारी शरण रामयणी “मानस कोविद् आज अपरान्ह भगवान श्री सीताराम जी महराज के चरणों में ब्रह्मलीन हो गए हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष महान्त श्री आचार्य रमाकांत शरण ने
बताया वह 90 वर्ष के थे। बुधवार को प्रात:10बजे सरजू महारानी के गोद में जल समाधि दी जाेगी। आश्रम में शोक सभा हुई जिसमें सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा सनातन धर्म में किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए श्री मिथिला कुंज विहारी विहारीनि जू उस महान आत्मा को शान्ती प्रदान करे और हमें धैर्य धारण करने की अपार शक्ति दे। बुधवार को सरयू में जल समाधि के दौरान बड़ी संख्या में शिष्य और अयोध्यावासी विदाई देंगे।