Home उत्तर प्रदेश श्रीरणवीर इंटर कॉलेज ने मनायीं गई राजकुमार रणवीर सिंह की 126वीं जयंती

श्रीरणवीर इंटर कॉलेज ने मनायीं गई राजकुमार रणवीर सिंह की 126वीं जयंती

AMETHI NEWS: सोमवार को जिले के श्री रणवीर इंटर कॉलेज में राजकुमार रणवीर सिंह की 126वीं  जयंती और विद्यालय का 93वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर नाटक, नृत्य, गीत प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता तथा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने भाग लिया । शिक्षकों ने राजकुमार रणवीर सिंह के जीवन और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग़ करने वाले और इस साल की परीक्षा में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। प्रधानाचार्य राजेश सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें राजकुमार रणवीर सिंह  के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए।