Home आस्था श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन, भक्ति भाव में लोग रहे सराबोर

श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन, भक्ति भाव में लोग रहे सराबोर

कथावाचक ने श्रीकृष्ण के जीवन की बताई शिक्षा

FATEHPUR NEWS: बकंधा क्षेत्र के जमालपुर स्थित पराग साहू इंटर कॉलेज में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन हुआ। आचार्य शिवम त्रिपाठी ने अंतिम दिन कंस वध और सुदामा प्रसंग का विस्तृत वर्णन किया। आचार्य ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध कर धर्म की स्थापना की। उन्होंने कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कहानी से दोस्ती और समर्पण का महत्व समझाया। कथा में सात लोकों और जीवन के विभिन्न पहलुओं के रहस्यों का वर्णन किया गया। आचार्य ने बताया कि यह कथा धार्मिक ज्ञान के साथ जीवन जीने की सही राह भी दिखाती है। कॉलेज परिसर सात दिनों तक भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। बड़ी संख्या में भक्तों ने कथा श्रवण किया। हर दिन अलग-अलग प्रसंगों से भक्तों को ज्ञान और प्रेरणा मिली। कथा का मुख्य संदेश था कि बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। आचार्य के प्रवचनों से भक्तों में श्रद्धा और भक्ति की भावना और गहरी हुई। इस दौरान लोग भक्ति भाव में सराबोर नजर आएं।