Home आस्था श्रावण मास हिंदू धर्म में धार्मिक अनुष्ठान के लिए पवित्र: रजनीकांत मणि...

श्रावण मास हिंदू धर्म में धार्मिक अनुष्ठान के लिए पवित्र: रजनीकांत मणि त्रिपाठी

KUSHINAGAR NEWS: ओम सेवा समिति कुड़वा धन्नीपट्टी के तत्वावधान में श्रावण मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी दिन वृहस्पतिवार को ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में सामूहिक रूद्राभिषेक  अनुष्ठान  का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ जिसमें 101श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्य  अतिथि पूर्व विधायक  रजनीकांत  मणि त्रिपाठी ने कहा श्रावण मास हिन्दू धर्म में  धार्मिक  अनुष्ठान  के लिए बहुत पवित्र  माना जाता है। इस दौरान  भगवान शिव  की पूजा अर्चना, व्रत और  अभिषेक करने का विशेष  महत्व  है। ऐसा माना जाता है कि यदि भक्त समर्पण के साथ  भगवान शिव की आराधना पूजा करें तो भक्त की हर मनोकामना पूर्ण  होती है।भगवान  शिव देवाधिदेव महादेेव एवं शीघ्र प्रसन्न  होने वाले आशुतोष हैं। यजमान मण्डल में विनोदकान्त मिश्र, सुरेश प्रसाद गुप्त, सुधीर शाही,  डा.कालिंदी त्रिपाठी, कमोद सिंह, दयाशंकर सिंह, संजय कौशिक, डॉ सीमा गुप्ता, कुसुम मिश्रा,आरती गुप्ता, संजय राव, मंकेश राय, अजीत सिंह, विनोद गुप्ता, सिद्धेश्वर शाही,मनन पाण्डेय, अक्षय गुप्ता,धर्मदेव पाण्डेय, हरिशंकर शर्मा, बैरिस्टर सिंह, नन्द मणि, विवेक श्रीवास्तव,कुंज बिहारी सिंह, शिव शंकर सिंह, विश्वजीत बिरजू, सत्यम पाण्डेय, नथुनी लाल श्रीवास्तव, वीरेन्द्र सिंह, सूचान सिंह, मुन्ना गुप्ता,डॉ चन्द्र शेखर सिंह इत्यादि रहे।  उपेंद्र कुमार सिंह,जिला प्रचारक सूर्यप्रभात, जय प्रकाश सिंह, परमा यादव, पुजारी अखिलेश पाण्डेय, पुरोहित करुणेश पाण्डेय, उमेश सिंह, निर्भय सिंह, मुन्ना शर्मा, सूर्यनारायण यादव सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।