FATEHPUR NEWS: जनपद में ई-श्रम कार्ड धारकों को योजनाओं का लाभ मिलने में आ रही परेशानियों का समाधान किया गया है। जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी ने श्रमिकों के साथ श्रम विभाग के आयुक्त लालाराम से मुलाकात की है।
श्रमिकों को मातृत्व शिशु योजना के तहत 55,000 रुपए और विवाह अनुदान के लिए 50,000 रुपए की सहायता मिलेगी। नए रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण में आधार नंबर और मोबाइल नंबर की समस्याओं को भी दूर किया जाएगा। श्रम आयुक्त ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई कर्मचारी या लेबर इंस्पेक्टर श्रमिकों से सुविधा शुल्क मांगता है, तो इसकी शिकायत सीधे श्रम मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक की जा सकती है।







