चाचा स्व. अशोक यादव के स्मृति में चलती आ रही परंपरा है :- जीतेन्द्र यादव मैरी
JHANSI NEWS: जनपद का ग्राम मैरी मानवीय सेवा का अद्भुत उदाहरण भी बन चुका है। यहां हाइवे पर स्थित अशोक होटल में बीते 17 वर्षों से एक ऐसा सेवा अभियान लगातार चल रहा है, जो न केवल श्रदालुओं, साधु संतो व रहगीरो को पूड़ी सब्जी का प्रसाद वितरित करता है बल्कि समाज में सेवा भावना की मिसाल भी बन गया है। अशोक होटल में हर वर्ष रतनगढ़ जाने वाले श्रदालुओं को समय दोपहर 12 बजे और देर रात्रि तक निशुल्क भंडारा आयोजित होता है। चाहे साधु-संत हों, गरीब, राहगीर या कोई जरूरतमंद हर कोई यहां आकर सम्मानपूर्वक पेट भर भोजन कर सकता है। इस आयोजन को सफल बनाने में लगभग वार्ड नंबर 7 भोजला से जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी जीतेन्द्र यादव जीतू मैरी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
टीम जीतू मैरी की सेवाएं सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं रहीं। वार्ड 7 भोजला के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी जीतेन्द्र यादव जीतू मैरी और उनकी टीम पौधारोपण, गर्मियों में स्टेशन पर जल सेवा, निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर जैसे कार्य भी नियमित रूप से करवा रही है। टीम के सभी सदस्य भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हैं और भंडारे के लिए समुचित साफ-सफाई रखी जाती है। भंडारे के आयोजक जीतेन्द्र यादव जीतू मैरी ने बताया कि यह भंडारा पिछले 17 वर्षों से उनके चाचा स्व. अशोक यादव के स्मृति में चलती आ रही परंपरा है, जिसमें हर वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। भंडारे में स्वादिष्ट प्रसाद के साथ-साथ सामाजिक आपसी मेलजोल और एकता का संदेश भी दिया गया। परंपरा को जीवंत बनाए रखने और लोगों में एकता की भावना जगाने के उद्देश्य से इस भंडारे का आयोजन हर साल किया जाता है। स्थानीय निवासियों ने भविष्य में भी इसी तरह ऐसे धार्मिक आयोजन करते रहने का संकल्प लिया। इस दौरान कमलेश मिश्रा मैरी , भूपेंद्र परिहार, रविंद्र यादव, राहुल यादव, आकाश यादव, मोनू यादव, रईस यादव नगरिया कुआं, सुनील यादव पाडरी, राकेश पाल बरगढ़, अक्षय यादव, विवेक यादव, पुष्पेंद्र यादव पाडरी, आकाश,प्रकाश सिंह यादव वकील कोछावर, राजा भैया गोरामछिया, राघवेंद्र गोरामछिया, बीरु यादव टकोरी, आजाद यादव प्रधान टाकोरी, वीरेंद्र यादव पाली, ज्ञान सिंह पिछोर, राम जी दिगारा, सोनू यादव ढमरौनी, वृंदावन अहिरवार मैरी, रामनिवास मैरी, जितेंद्र यादव, राजा यादव, अनिकेत यादव आदि लोग मौजूद रहे.







