Home उत्तर प्रदेश श्रदांजलि अर्पित कर मनाई जयंती

श्रदांजलि अर्पित कर मनाई जयंती

JHANSI NEWS: प्रगति रथ संस्था के संस्थापक  विजय सिंह चौहान के बड़े भाई स्वर्गीय ठाकुर नरेंद्र सिंह चौहान  की 56वीं जन्म तिथि के अवसर पर सभी प्रगति रथ सारथियों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को याद कर उनके पर दिखाए गए मार्ग पर चलने का सभी ने संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्राम आठोंदना के आगे डुगनू माता मंदिर के पास स्थित झुग्गी बस्ती में  भोजन वितरित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक विजय सिंह चौहान, सचिव डॉ. संध्या चौहान के साथ अन्य सारथी जरीना खातून, सुमन रैकवार, संतोष शर्मा, आशीष, मेल्विन, ट्रेवर, हुकुम सिंह, आदि उपस्थित रहे।