Home उत्तर प्रदेश श्याम शरण परिवार द्वारा धूमधाम से मनाया श्री खाटु श्याम का जन्मोत्सव

श्याम शरण परिवार द्वारा धूमधाम से मनाया श्री खाटु श्याम का जन्मोत्सव

SAHARANPUR NEWS: श्याम शरण परिवार पटनी द्वारा श्री खाटू श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्याम शरण परिवार कमेटी पटनी द्वारा खाटू श्याम का तृतीय जन्मोत्सव मनाया गया जहाँ श्री खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाल प्रख्यात भजन गायको द्वारा खाटू श्याम के सुंदर भजनो से श्रद्धालुओं का मन मोहा। विशेष अतिथि पहुचे नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने श्री खाटू श्याम के दरबार मे हाजरी लगा प्रसाद ग्रहण कर खाटू नरेश का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर शिवा गर्ग ने सुंदर और मनमोहक भजनो से श्रद्धालुओं का मन मोहा।भजन संध्या मे थाना चिलकाना प्रभारी संजीव कुमार, बीजेपी मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा गौ रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष हरीश पंवार, आयुष जी महाराज व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित नाथ एवं बड़ी संख्या मे श्रद्धालुगण मौजूद रहे।