Home आस्था शोभायात्रा निकाल कर गणेश जी की मूर्ति को किया विसर्जित

शोभायात्रा निकाल कर गणेश जी की मूर्ति को किया विसर्जित

SAHARANPUR NEWS: सुल्तानपुर प्राचीन शिव मंदिर कंकरो वाला में सिद्धिविनायक सेवा दल के द्वारा भगवान गणेश जी की मूर्ति की दस दिन तक पूजा अर्चना करने के बाद शोभयात्रा निकाल विसर्जित किया गया। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर नगर सुल्तानपुर के मुख्य गलियों बाजारों से होते हुए विसर्जन स्थल बड़ी नहर हलालपुर पर पहुंची यात्रा में भक्तजन भगवान शिव व गणेश जी की वंदना, स्तुति करते हुए धार्मिक भजनों पर झूमते गाते एक दूसरे पर गुलाल लगाते ढोल नगाड़ों के साथ भगवान का गुणगान गाते हुए चल रहे थे वही चिलकाना मे भी स्थापित भगवान गणेश जी की मूर्ति को कमेटी के सदस्यगण व चिलकाना नगर के गणमान्य लोगो द्वारा शोभायात्रा के रूप में नगर का भ्रमण कराते हुए विसर्जन स्थल तक लेकर गए जहां विधि विधान से भगवान गणेश जी की मूर्ति को विसर्जित किया गया।