PRAYAGRAJ NEWS: अनुप्रिया पटेल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अपना दल (एस)) ने शनिवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने विकास खंड जमालपुर के ग्राम गोरखी में सुनील पटेल के पिता स्वर्गीय जय माल सिंह पटेल के निधन पर शोक जताया और परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद ग्राम भदावल में काजु सिंह के पिता, पूर्व प्रधान व पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय तेज बहादुर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम में ग्राम भाईपुर कला में आलोक कुमार श्रीवास्तव के बड़े पिता स्वर्गीय उदय प्रताप श्रीवास्तव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।विकास खंड नरायनपुर के गौरा-रेहिया क्षेत्र में संदीप पटेल के बड़े पिता स्वर्गीय भोलानाथ सिंह तथा कोलना में राजेंद्र प्रसाद शास्त्री के छोटे भाई स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह के निधन पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह एवं उनकी पार्टी शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हैं।







