फोटो :शिवेंद्र सिंह एवं युवराज शुक्ला
PRAYAGRAJ NEWS: शिवेंद्र सिंह के हरफ़नमौला खेल (114 रन, 60 गेंद, 15 चौके, तीन छक्के एवं 6-0-37-2) और युवराज शुक्ला के अर्धशतक (92 रन, 46 गेंद, 10 चौके, चार छक्के) की बदौलत एएस हनुमानगंज क्लब ने भवम क्लब को 84 रन से हराकर एएस हनुमानगंज कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली। प्रतियोगिता में रविवार को एएस हनुमानगंज क्लब ने अपने मैदान पर पहले खेल कर 30 ओवर में 9 विकेट पर 302 रन (शिवेंद्र सिंह 114, युवराज शुक्ला 92, मनु यादव 39, यशस्वी मिश्रा 21, अहमर 2/20, हनी सिंह 2/45, प्रांजल यादव व शिवम यादव एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में भवम क्लब की टीम 29.3 ओवर में 218 रन (अमिताभ 62, अंशु पटेल 40, हनी सिंह 32, प्रिंस सरोज 30, श्रेष्ठ वर्मा 29, प्रशांत 3/38, शिवेंद्र सिंह 2/37, मनु यादव तौफीक अली व श्याम सिंह एक विकेट) पर सिमट गई। शिवेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया।







