Home उत्तर प्रदेश शिक्षा जगत की धुरी थे स्वर्गीय गोपाल कृष्ण मिश्र:अनिल मिश्र

शिक्षा जगत की धुरी थे स्वर्गीय गोपाल कृष्ण मिश्र:अनिल मिश्र

शिव सार्वजनिक जूनियर हाईस्कूल में आयोजित हुआ विविध कार्यक्रम

PRATAPGARH NEWS: भूपियामऊ के श्रीकांतपुर गांव में स्थित शिव सार्वजनिक जूनियर हाई स्कूल में विद्यालय के  संस्थापक स्वर्गीय गोपाल कृष्ण मिश्र की स्मृति में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल मिश्र के आयोजकत्व में पौधरोपण के साथ श्रीरामचरितमानस पाठ व बाल भोज तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन कर जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान ग्राम वासियों को भोजन प्रसाद कराया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि परम श्रद्धेय स्वर्गीय गोपाल कृष्ण मिश्र शिक्षा जगत की धुरी थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करके दिखाया है। गरीबों के लिए वो मसीहा थे। इस मौके पर जिला कार्यवाह हेमंत कुमार ने कहा कि श्रेठ समाज के निर्माण में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि गोपाल कृष्ण मिश्र बाबूजी का शिक्षा जगत में अतुलनीय योगदान रहा ,जिसे कोई भुला नहीं  सकता है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक नरेंद्र तिवारी, आशुतोष सिंह,विनय मिश्रा,अभिषेक मिश्र, शुभम मिश्र, विजय मिश्रा,वाग्मय प्रचारिणी समिति की प्रबंधक आशादेवी, अधिवक्ता अरुण मिश्र, राकेश मिश्रा,प्रदीप पांडेय ,अरविंद शुक्ला, देवी प्रसाद चतुर्वेदी, अनुग्रह, दंगल और सैंकड़ों नन्हे बाल  आदि उपस्थित रहे।