Home उत्तर प्रदेश शिक्षा के मजबूत वातावरण में विकास को मिलती है शक्ति:मोना

शिक्षा के मजबूत वातावरण में विकास को मिलती है शक्ति:मोना

कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता ने वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्राओं को लैपटॉप प्रदान कर किया सम्मानित

PRATAPGARH NEWS:  भटनी स्थित छोटू इण्टरनेशनल कान्वेंट स्कूल में हुए वार्षिकोत्सव का शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। छात्रा सृष्टि, श्रेया, कोमल आदि ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गान की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। विधायक मोना ने वार्षिकोत्सव में सरयू समाज कल्याण संस्थान की ओर से मेधावी छात्रा प्रिया सरोज व अर्पिता सरोज को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक मोना ने कहा कि शिक्षा के जरिए ही किसी भी क्षेत्र व समाज तथा राष्ट्र का उत्थान हुआ करता है। उन्होने कहा कि रामपुरखास में सांसद प्रमोद तिवारी की शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिकता के चलते मेधावियों को ज्ञान का लक्ष्य हासिल करने का वातावरण सुदृढ़ हुआ है। उन्होने कहा कि सर्वश्रेष्ठ रामपुरखास का आदर्श इस क्षेत्र को शत प्रतिशत साक्षरता से संतृप्त किया जाना है। वहीं उन्होने कहा कि क्षेत्र में विकास की सभी आवश्यक योजनाओं का लगातार संचालन इसकी सर्वश्रेष्ठता है। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी तथा योगेश पासी ने भी शैक्षिक परिवेश की मजबूती को राष्ट्रीय विकास के लिए मुख्य आधार बताया। निदेशक हरिश्चंद्र सरोज ने अतिथियों का स्वागत तथा संचालन डॉ0 नन्हेंलाल यादव ने किया। प्रबंधक हरीलाल सरोज ने आभार प्रदर्शन किया। वहीं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने क्षेत्र के शेषपुर धनापुर, भकरा, सीताराम का पुरवा आदि स्थानों पर भी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुई। इस मौके पर भुवनेश्वर शुक्ल, जिपंस रघुनाथ सरोज, लालजी यादव, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ला, राकेश चतुर्वेदी, अशोक सिंह, मक्खन लाल साहू, आनन्द पाण्डेय, निसार अहमद, रविशंकर शुक्ला, लालजी पटेल, राम आसरे सरोज, छोटे लाल सरोज, आचार्य विद्याधर पटेल, रमेश तिवारी आदि रहे।