KUSHINAGAR NEWS: नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा “पढ़ेगा कुशीनगर, बढ़ेगा कुशीनगर” की भावना के साथ जन सहयोग से चलाये जा रहे शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम के क्रम में बुधवार को हाटा विकास खण्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय अहिरौली राय में विद्यार्थियों को कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते पूर्व प्राचार्य डॉ0 दया शंकर तिवारी ने विद्यार्थियों से शिक्षण सामग्री का सदुपयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार को भी धारण करना जरूरी है। गुरुजनों और माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्सक डा0 नित्यानांद श्रीवास्तव ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र, स्वागत प्रधानाध्यापक मोहम्मद नसरुद्दीन एवं आभार पूर्व शाखा प्रबंधक नरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर हृदयानंद पांडेय, राजीव नयन द्विवेदी, इंद्र कुमार मिश्र, देवानंद गौड़, धर्मेंद्र गौड़, कुलसुम बेगम, सीता वर्मा, रीमा सिंह, प्रीति त्रिपाठी, रियाजुद्दीन अंसारी, रमावती देवी, सुभावती देवी, मीरा देवी आदि उपस्थित रहे।







