Home उत्तर प्रदेश शिक्षक फरहीम को मिला समाज रत्न सम्मान

शिक्षक फरहीम को मिला समाज रत्न सम्मान

फुलझड़ी प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल कटरा गुलाब सिंह के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

PRATAPGARH NEWS: भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के द्वारा नागपंचमी के शुभ अवसर पर घुघरी लोक उत्सव में मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद फरहीम महान क्रांतिकारी राजा बाबू गुलाब सिंह समाज रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया । शिक्षक फरहीम को माल्यार्पण करके अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। नाग पंचमी के शुभ अवसर पर बच्चों की फुलझड़ी प्रतियोगिता संपन्न कराई गई जिसमें मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह के बच्चों का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इस प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल कटरा गुलाब सिंह, एमबीडी स्कूल कटरा गुलाब सिंह, पीएम श्री कंपोजिट स्कूल नारायणगंज के बच्चों ने प्रतिभाग किया। आर्यन मौर्य, मोहम्मद सैफ तथा सूरज को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। एमबीडी पब्लिक स्कूल कटरा गुलाब सिंह का छात्र दूसरा स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर समाजसेखर महासचिव कार्यक्रम संयोजक तथा आरएस वर्मा आईएएस पूर्व जिला अधिकारी प्रतापगढ़ कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे। डॉक्टर बृजभानु सिंह प्राचार्य पीबीडीसी सम्मान समिति कार्यक्रम के उपाध्यक्ष रहे। क्षेत्र में शिक्षा, समाज व क्षेत्र के विकास हेतु यह सम्मान प्रदान किया जाता है। शिक्षक फरहीन अपने संपूर्ण जीवन काल में व्यक्तिगत जिम्मेदारियां को पूर्ण करते हुए सामाजिक जीवन में निरंतर सकरी ए रहते हैं साथ ही समाज शिक्षा व क्षेत्र के विकास में योगदान हेतु सदैव प्रयत्नशील रहे हैं। जिसका लाभ निरंतर स्थानीय समाज व प्रकृति को मिला है शिक्षक फरहीम से समाज सदैव प्रेरणा लेता रहेगा। शिक्षक फरहीम को उत्तर प्रदेश शासन ने राज्य अध्यापक पुरस्कार सहित अनेको राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया है।