Home उत्तर प्रदेश शिक्षक अपने कर्तव्य से नहीं होते कभी बिदा – पवन केडिया

शिक्षक अपने कर्तव्य से नहीं होते कभी बिदा – पवन केडिया

शिक्षक विदाई समारोह में भावुक हुए लोग आधा दर्जन से शिक्षकों का हुआ विदाई
KUSHINAGAR NEWS: हाटा विकास खण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालय भठही राजा में मंगलवार को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के सम्मान में जिला स्तरीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। और बच्चों को अतिथि भोजन कराया गया कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न राजकीय विद्यालयों से सेवानिवृकोष्ठ शिक्षकों को उनके दीर्घकालीन, समर्पित एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पवन केडिया और व्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव के द्वारा सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पवन केडिया ने कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे निर्माता होते हैं और उनके मार्गदर्शन से ही राष्ट्र का भविष्य सुदृढ़ होता है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की। सुधीर राव ने कहा कि हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि गुरू जनों को विदाई करने का मौका मिला कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र गीता कुरान प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्ति शिक्षक बलवंत सिंह विधा सिंह मजीबुल्लाह राही शिव कुमार पांडेय सत्यवती मणि श्रीमती पुष्पा सिंह रामचंद्र प्रसाद रामचंद्र सिंह का बिदाई किया गया समाजसेवी मनोज प्रजापति व खालिद सिद्दिकी द्वारा अतिथि भोजन कराया गया कार्यक्रम के आयोजक प्रधानाचार्य राजीव नयन द्विवेदी आये सभी अतिथियों को स्वागत करते हुए  कहा कि यह आयोजन शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का एक विनम्र प्रयास है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक उमेश चंद्र उपाध्याय व संचालन आरती दुबे ने किया इस मौके पर  अम्बरीष पांडेय राहुल तिवारी राजेश शुक्ला बिपिन सिंह रितेश सिंह अमित सिंह प्रबीर राव तेज प्रताप सिंह बिरेंद्र राकेश धीरज मिश्रा सुमित राय सुजीत राव सुनील सिंह आदि मौजूद रहे