JHANSI NEWS: सनशाइन क्लब के कार्यवाहक अध्यक्ष अमित जैन की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि अभय अग्रवाल, प्रबंधक, जवाहर पब्लिक इंटर कॉलेज के आतिथ्य में शिक्षकों एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सनशाइन परिवार से अनुराधा गुप्ता, अशोक अग्रवाल पीएनबी, संदेश अग्रवाल, विलास गुप्ता, पंकज अग्रवाल, संजीव नायक, आनंद अग्रवाल द्वारा कॉलेज के 42 शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त कॉलेज के प्रबंधक श्री अभय अग्रवाल जी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संजीव नायक द्वारा अपने उद्बोधन में शिक्षक- शिक्षिकाओं का विभिन्न क्षेत्रों में योगदान पर प्रकाश डाला गया।कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मनोरंजन गेम्स में सहभागिता की एवं सभी के द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई. सम्मान समारोह संयोजक सुष्मिता – आनंद अग्रवाल के द्वारा सफलतापूर्वक समारोह को संयोजित किया गया। अंत में सचिव ने आभार व्यक्त किया।







