Home उत्तर प्रदेश शाही मस्जिद में तरावीह का दौर मुकम्मल होने पर पेश इमाम किया...

शाही मस्जिद में तरावीह का दौर मुकम्मल होने पर पेश इमाम किया गया इस्तकबाल पेश इमाम ने मुल्क में अमन चैन के लिए मांगी दुआ

5
0

प्रयागराज।इलाहाबाद की सब से बड़ी खानकाह हजरत शाह मुहीब उल्लाह दादा मियां बहादुरगंज की शाही मस्जिद में तरावीह का दौर मुकम्मल हुआ।शाह मुहीब उल्लाह दादा मियां के सज्जादा नशीन और शाही मस्जिद के इमाम अली मियां ने हर साल की तरह इस साल भी तरावीह का दौर मुकम्मल कराया। खत्म कुरआन के मौके पर मुल्क में अमन शांति और आपसी भाई चारे के लिए खास दुआ भी की गई।
अली मियां ने बताया यह शाही मस्जिद बादशाह शाहजहां ने अपने बड़े बेटे दारा शीकोह के जरिए दादा मियां की याद में 1643 में बनवाया था दारा शिकोह दादा मियां का शागिर्द भी था। अली मियां ने बताया कि जब से यह शाही मस्जिद बनी है तब से 13 पीढ़ी गुजर गई आज भी शाह मुहीब उल्लाह दादा मियां की औलाद ही इस मस्जिद में इमामत करती चली आ रही है।इस शाही मस्जिद मे मुगल कालीन सभ्यता देखने को मिलती हैं मस्जिद के अंदर और बाहर मुगल कालीन कला का की साफ झलक दिखती हैं, तरावीह मुक्कमल होने पर लोगो नें पेश इमाम आली मियाँ का जमकर स्वागत किया लोगो नें उनको फूल मलाये पहनाई और दुआएं ली।