Home उत्तर प्रदेश शाही ईदगाह के पास छापारू 1.2 किलो गांजा के साथ शातिर आरोपी...

शाही ईदगाह के पास छापारू 1.2 किलो गांजा के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, लंबा आपराधिक इतिहास उजागर

JAUNPUR NEWS: अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने शाही ईदगाह कब्रिस्तान के पास छापेमारी कर एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस ने मुन्ने रजा उर्फ इमरान पुत्र अनवर उर्फ अन्नू, निवासी गूलरघाट थाना कोतवाली जौनपुर को मौके से दबोच लिया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 80ध्26 धारा 8ध्20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। उस पर हत्या, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में पूर्व में मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है।
गिरफ्तारी करने वाली टीमः प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह,उपनिरीक्षक राहुल रंजन (चैकी प्रभारी सरायपोख्ता),हेड कांस्टेबल राकेश सिंह,हेड कांस्टेबल अवनीश दुबे रहें।