Home उत्तर प्रदेश शास्त्रीनगर में भण्डारे में श्रद्वालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, गूंजा जयघोष

शास्त्रीनगर में भण्डारे में श्रद्वालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, गूंजा जयघोष

सेवा प्रथम फाउडेशन के तत्वाधान में सामूहिक सुंदरकाण्ड में मगन हुये शिव भक्त

PRATAPGARH NEWS: श्रावण माह को लेकर रविवार को बेलहा के शास्त्री नगर में स्थिति भगवान शिव के मंदिर में श्रद्वालुओं ने पूजन अर्चन किया । यहां भजन गायक राजेश शुक्ला के संयोजन में सामूहिक सुदरकांण्ड तथा भजन संकर्तिन में शिव महिमा सुनकर श्रद्वालु आत्मविभोर हो उठे। वही सेवा प्रथम फाउडेशन की ओर से कावंडियां श्रद्वालुओं व शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल भीशामिल हुयेे। कार्यक्रम का संयोजन इं0 अतुल शुक्ल व अभिनव शुक्ल तथा  संतोष शुक्ल ने किया। आयोजन समिति के विनोद मिश्र, विजय मिश्र व राजू पाण्डेय ने आचार्य समूह को सम्मानित किया। इस मौके पर कृष्ण दत्त शुक्ल, श्रीराम शुक्ल,राजू सिंह, बबलू शर्मा, आलोक शुक्ला, कमलेश शुक्ला, ़़ऋषभ शुक्ल, हरिशंकर शुक्ल, अमित शुक्ल, वरिष्ठ अधिवक्ता पवन पाण्डेय, शिव कुमार गुप्ता, रणविजय यादव आदि रहे। वही सावन माह को लेकर रविवार को प्रमोद तिवारी यूथ बिग्रेड के अध्यक्ष प्रियम मिश्रा ने बाबा धाम में निराश्रित महिलाओं को वस़्त्र आदि बाटे।