Home उत्तर प्रदेश शासकीय विद्यालयों में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जन-जागरूकता अभियान आयोजित

शासकीय विद्यालयों में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जन-जागरूकता अभियान आयोजित

करीब 300 छात्र-छात्राओं को दिलाई गई सड़क सुरक्षा की शपथ

तेज गति, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट से होती हैं सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं : फिरोज़ खान

JHANSI NEWS: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण छतरपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर देवेंद्र चापेकर, प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह और नीरज राजोरिया के निर्देशन में वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट, बुंदेलखंड राष्ट्रीय राजमार्ग के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लुहारी में प्रधानाचार्य प्रभु दयाल कुशवाहा तथा कंपोजिट कन्या विद्यालय जावन में प्रधानाचार्य अनुज अग्निहोत्री की उपस्थिति में लगभग 300 छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ सीएसआर प्रबंधक फिरोज़ खान ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने छात्रों और आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक मौतें तेज गति, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के कारण होती हैं, जो एक गंभीर चिंता का विषय है। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ हेमलता दोहरे, अमृता तिवारी, अनुदेशक प्रियंका राम सहित ग्राम पंचायत सदस्य एवं रूट पेट्रोलिंग टीम के सदस्य संजय चंदेल, भूपेंद्र, प्राणवीर सिंह, हरेंद्र यादव और राकेश नामदेव उपस्थित रहे।