Home उत्तर प्रदेश शान्ति भंग के आरोपी का पुलिस ने किया चालान

शान्ति भंग के आरोपी का पुलिस ने किया चालान

SAhARANPUR NEWS: बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ धर-पकड़ अभियान शुरू कर रखा है, आज शुक्रवार को मोहण्ड पुलिस चौकी प्रभारी विनोद तेवतिया और कांस्टेबल मोहित कुमार ने गणेशपुर निवासी मोनू पुत्र बुद्धसिंह को शान्ति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जावेद खान ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ें गए आरोपी मोनू पुत्र बुद्धसिंह के खिलाफ शांति भंग की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस ने धारा 170/126/135 बीएनएसएस में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि माहौल खराब करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।