Home उत्तर प्रदेश शातिर चोरों को गिरफ्तार कर, कब्जे से चोरी का माल व बकरे...

शातिर चोरों को गिरफ्तार कर, कब्जे से चोरी का माल व बकरे बरामद

AURAIYA NEWS: अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर आलोक सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र हरीश चन्दर के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक औरैया अभिजित आर. शंकर के पर्यवेक्षण में व अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी अजीतमल महेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 02.08.2025 को थाना अजीतमल पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा 03 शातिर चोरों को इमरान खाँ, रमाकान्त चिकवा, लवकुश को किया गिरफ्तार किया है तथा अभियुक्तगण की निशान देही पर चोरी का माल  बरामद कर सफल अनावरण किया गया । घटना दिनांक 01/02.08.2025 की रात्रि को थाना अजीतमल व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एक्सप्रेस वे अन्डर ब्रिज फफूंद रोड पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग में मामूर थे कि अटसू की तरफ से एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार जिस पर आगे कोई नम्बर प्लेट नहीं थी, आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा वैरीकेटिंग लगाकर रूकवाने का प्रयास किया, कार चालक द्वारा भागने का प्रयत्न करते हुए कार को हड़बड़ाहट में झाडिंयों में घुसा दिया तभी पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया पकड़े गये तीनों व्यक्तियों से बारी-बारी से पूछताछ की गयी ,जिसके जामा तलाशी से अभियुक्त रमाकान्त चिकवा के पास से एक नाजायज तमन्चा .32 बोर तथा दो जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ। अभियुक्तगण की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की गयी 11 रास बकरियां बरामद कर थाना अजीतमल पर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । घटना में प्रयुक्त अन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है गिरफ्तार अभियुक्तगण
इमरान खाँ पुत्र साबिर उम्र 22 वर्ष नि0 मो0 तिलक, जमालशाह गेट कोतवाली औरैया,
रमाकान्त चिकवा पुत्र नीलेश चिकवा उम्र 24 वर्ष नि0 चिरहूली थाना कोतवाली औरैया,
लवकुश पुत्र श्रीराम कुशवाहा उम्र करीब 23 वर्ष नि0 ग्राम तालेपुर थाना  औरैया, के विरुद्ध
मु0अ0सं0 415/2021 धारा 380/411/457 भादंवि थाना को0 औरैया,
मु0अ0सं0 458/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 औरैया,
मु0अ0सं0 504/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 औरैया,
मु0अ0सं0 977/2020 धारा 380/411/457 भादंवि को0 औरैया,
मु0अ0सं0 1090/2022 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना को0औरैया,
मु0अ0सं0 373/2021 धारा 411/413/414 भादंवि व 41 दं0प्र0सं0 थाना बिधूना,औरैया।
मु0अ0सं0 142/2021 धारा 379/411 भादंवि थाना सहायल जनपद औरैया।
मु0अ0सं0 39/21 धारा 401 भादवि थाना कोतवाली उरई जनपद जालौन
मु0अ0सं0 41/21 धारा 25 आयुध अधि0 थाना कोतवाली उरई जनपद जालौन
मु0अ0सं0  950/22 धारा 380,411,457 थाना को0 औरैया,
मु0अ0सं0 62/2022 धारा 380/411/457 भादवि थाना नवाबाद जनपद झांसी।
मु0अ0सं0 88/2022 धारा  380/411/457 भादवि थाना सीपरी बाजार जनपद झांसी।
मु0अ0सं0 908/2019 धारा 41/411/420/467/468/471 भादवि थाना अकबरपुर कानपुर देहात में आरोपियों पर 14 अभियोग दर्ज है, साथ ही, मु0अ0सं0 428/2025 धारा 305/317(2) बीएनएस थाना अजीतमल जनपद औरैया।
मु0अ0सं0 435/2025 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस थाना अजीतमल औरैया।
3.मु0अ0सं0 436/2025 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस थाना अजीतमल,औरैया में दर्ज है, तथा मु0अ0सं0 439/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम 01. रमाकान्त
बरामदगी
01.11 रास चोरी की बकरी,(शत प्रतिशत बरामद)
02.एक अदद चोरी का एन्ड्रइड मोबाइल
03.घटना में प्रयुक्त एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार बिना नम्बर प्लेट
04. एक  नाजायज तमन्चा .32 बोर तथा दो  जिन्दा कारतूस .32 बोर (रमाकान्त) बरामद कर विधिक कार्यवाही प्रचलित है ll