18 नवंबर को दिल्ली जंतर मंतर पहुंचें :अशोक यादव
FATEHPUR NEWS: अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, उत्तर प्रदेश इकाई की ऑनलाइन गूगल मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव (एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन फतेहपुर के मीडिया प्रभारी धीर सिंह यादव ने किया।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश रज कलश यात्रा प्रभारी मनोज सिंह यादव ने जानकारी दी कि रेजांगला रज कलश यात्रा 19 राज्यों से होते हुए लगभग 1 लाख किलोमीटर की दूरी तय कर 18 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचेगी। वहां वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। मनोज यादव ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम अपनी एकजुटता दिखाएं और शहीदों को उचित सम्मान दें। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि 18 नवंबर को सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिल्ली जंतर मंतर पहुंचे, यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस मीटिंग में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, जिला अध्यक्षों के साथ-साथ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक मीना यादव एवं अन्य जिलों के पदाधिकारी भी शामिल रहे। प्रदेश संयोजक लाल जी यादव व चौधरी राजेश यादव ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।







