Home आस्था शहादत ए रसूले अकरम व इमाम हसन ए मुज्तबा पर सोग में...

शहादत ए रसूले अकरम व इमाम हसन ए मुज्तबा पर सोग में रहे मुस्लिम इलाक़े

शब्बीर के कांधे पर शब्बर का जनाज़ा है
एक भाई ने भाई का ताबूत उठाया है

PRAYAGRAJ NEWS: माहे सफर की २८ को पैग़म्बर ए इस्लाम हज़रत मोहम्मदे मुस्तफा व दूसरे इमाम हज़रत हसन ए मुज्तबा की शहादत पर मुस्लिम इलाकों में सोग तारी रहा। जगहां जगहां मजलिस मातम व जुलूस निकाला गया।करैली पुरानी पानी की टंकी के पास मरहूम इब्ने हसन द्वारा क़ायम शबे शहादत पर मजलिस का आयोजन किया गया।मौलाना डॉ रिज़वान हैदर रिज़वी साहब ने पैग़म्बर इस्लाम व इमाम हसन की शहादत पर ग़मगीन मसायब पढ़ें तो पासबां हैदर ने पुरदर्द नौहा पढ़ा। अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार के नौहाख्वानो ने मरहूम हसन अस्करी का लिखा क़दीमी नौहा शब्बीर के कांधे पर शब्बर का जनाज़ा है।एक भाई ने भाई का ताबूत उठाया है।पढ़ा तो मातमदारों ने जमकर मातम किया और हाय रसूले ख़ुदा हाए इमामे हसन की सदाएं बुलन्द कि।वहीं रौशन बाग़ में मतलूब हुसैन के अज़ाखाने पर हुई मजलिस को भी डॉ रिज़वान हैदर ने खिताब किया। मोमबत्ती की रौशनी में हरी चादर और गुलाब के फूलों से सजा ताबूत निकाला गया तो अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार ने नौहों और मातम की सदा बुलन्द की। डॉ रिज़वान हैदर रिज़वी ,आफताब रिज़वी ,वक़ार रिज़वी ,सैय्यद मोहम्मद अस्करी , मिर्ज़ा अज़ादार हुसैन ,काविश रिज़वी ,अली सज्जाद रिज़वी समेत अन्य लोग मौजूद रहे वहीं रानीमंडी से अन्जुमन मज़लूमिया के फाउण्डर स्व छब्बन साहब द्वारा क़ायम क़दीमी जुलूस हकीम अग़्ग़न के अज़ाखाने से निकाला गया जो रानीमंडी चकय्यानीम ,बच्चा जी धर्मशाला ,डॉ काडजू रोड ,कोतवाली ,लोकनाथ , बहादुरगंज चौराहा से मुड़ कर इलाहाबाद डिग्री कालेज के पास स्थित इमामबाड़ा पर सम्पन्न हुआ।जुलूस में अन्जुमन मज़लूमिया के नौहाख्वानो अरशद ,इरशाद हुसैन मुन्ने भय्या ,ज़िया हैदर शेरु आदि ने पुरदर्द नौहा पढ़ा। मस्जिद गदा हुसैन दरियाबाद स्व सैय्यद अफसर हुसैन द्वारा क़ायम शहादत इमाम हसन ए मुज्तबा पर मजलिस आयोजित कि गई ।रियाज़ मिर्ज़ा व शुजा मिर्ज़ा ने मर्सिया पढ़ा। अन्जुमन हुसैनिया रजिस्टर्ड के नौहाख्वानो ने पुरदर्द नौहा पढ़ा आफताब रिज़वी,हसन नक़वी ,रौनक़ सफीपुरी,शफक़त अब्बास पाशा ,नजीब इलाहाबादी ,अकबर रिज़वी ,शाहरुख हुसैनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।