Home उत्तर प्रदेश शहर कोतवाल बने श्रवण सिंह जबकि तारकेश्वर राय भेजे गए पुलिस लाइन

शहर कोतवाल बने श्रवण सिंह जबकि तारकेश्वर राय भेजे गए पुलिस लाइन

दो डीएसपी हुए इधर – उधर जबकि साइबर थाना प्रभारी भी बदले गए

FATEHPUR NEWS:  रविवार को पुलिस कार्यालय की पहली सूचना मीडिया सेल द्वारा स्थानांतरण की सूची डाली गई जिसमें दो पुलिस उपाधीक्षकों को इधर से उधर किया गया जबकि बड़ी चौंकाने वाली खबर शहर कोतवाल तारकेश्वर राय को लाइन भेजने की चर्चा का विषय बना रहा। बताते चलें कि रविवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी की गई स्थानांतरण में सबसे चौंकाने वाला विषय शहर कोतवाल तारकेश्वर राय को लाइन भेजना रहा है और इनकी जगह पर लाइन से निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह को शहर कोतवाल बनाया गया है। इसके अलावा साइबर थाना में तैनात रहे प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को भी हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है जबकि अब निरीक्षक कमर खान को साइबर थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा दो डीएसपी को भी इधर से उधर किया गया है जिसमें से वर्तमान में क्षेत्राधिकारी नगर एवं लाइन रहे पुलिस उपाधीक्षक गौरव शर्मा को वहां से हटाकर अब क्षेत्राधिकारी अपराध/यातायात/यूपी 112 की जिम्मेदारी दी गई जबकि क्षेत्राधिकारी अपराध/यातायात/यूपी 112 की जिम्मेदारी निभा रहे पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शुक्ला को क्षेत्राधिकारी नगर एवं लाइन की जिम्मेदारी में भेजा गया है। खैर इस स्थानांतरण से तमाम तरह की चर्चाएं आम रही हैं। लोगों का मानना रहा है कि जब शहर में तनाव का माहौल था तब कोतवाल को नहीं हटाया गया और अब कोतवाल तारकेश्वर राय को हटाया जाना समझ नहीं आया है।